सादगी और सेवा को समर्पित है मुख्यमंत्री का जन्म दिवस-मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर हाईवे स्थित गढ़ी वाले पीर की मजार पर चादरपोशी कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुनव्वर कुरैशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस सादगी और सेवा को समर्पित है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के बीच जाकर राहत और बचाव कार्यों में हिस्सा लिया और यह दिखाया कि समाज सेवा ही उनका असली उत्सव है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सच्चे हितैषी हैं और हर वर्ग के विकास में उनकी निर्णायक भूमिका है। चादरपोशी के दौरान मुनव्वर कुरैशी के साथ सोनू साबरी,अकबर अब्बासी,शाहिद अब्बासी, अजमत खान,शराफत अली,महफूज जमीर कुरैशी,शाकिर कुरैशी और नौशाद खान’ सहित कई लोग मौजूद रहे।