समविश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कर्मचारियों द्वारा जारी आन्दोलन का किया समर्थन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में सोमवार को 57वें दिन भी जारी रहा। भारी बरसात के बीच धरनास्थल सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।धरने स्थल पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि आप सभी के भारी उत्साह व जोश के चलते धरना आज 57वें दिन भी जारी है जिसके लिए आप सभी साधुवाद के पात्र है। आपकी एक जुटता को देखते हुए विभिन्न संगठनों का समर्थन धरने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्य परिसर के साथ-साथ कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार व कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून में सभी कर्मचारी हड़ताल पर है यह संगठन की एकता को दिखाता है। हमारी यह लडाई नियम व सिद्धान्तों की है जिसे सभी कर्मचारी मिलकर लड रहे है। हमें पूरा विश्वास है कि जीत न्याय की होगी।सभी कर्मचारियों का संघर्ष रंग लायेगा।समविश्वविध्यालय में यू.जी.सी अधिनियम 2023 लागू होकर रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा की समविश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कर्मचारियों द्वारा जारी आन्दोलन के समर्थन में अपना समर्थन देकर आन्दोलन को गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकेत्तर व शिक्षक संगठनों के एक मंच पर आने से आन्दोलन को ऊर्जा व तेज गति मिली है। जिसके चलते आने वाले समय में जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।