सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी,निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, आनन्द अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती,स्वामी शंकरानंद ब्रह्मचारी एवं स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंटकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए चरण छूकर आशीर्वाद लिया। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास में भेंट के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नायब सिंह सैनी कुशल प्रशासक के रूप में हरियाणा का विकास करने के साथ सनातन परंपरांओं के संरक्षण संवर्धन में भी योगदान कर रहे हैं।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों का बेहद सम्मान करने वाले नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को कुशल मुख्यमंत्री मिला है।सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ाते हुए नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महापुरूषों के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के अनुरूप हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।