देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है,वह बचा रहना चाहिए- पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री ने किया वात्सलय गंगा आश्रय आश्रम का लोकार्पण
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार स्थित वात्सलय गंगा आश्रय आश्रम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री कृष्ण कथा में शामिल होकर साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में बाहर से आए सभी महानुभावों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।उन्होंने दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है।उन्होंने कहा कि कम कहकर-ज्यादा काम करना, दीदी मां से सीख सकते हैं,आत्मसात कर सकता हैं,उनका सान्धिय प्राप्त कर सकते हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साध्वी दीदी मां ऋतम्भरा के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है। वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके प्रकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।उन्होंने वात्सल्य ग्राम यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि दीदी मां के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था,वात्सल्य ग्राम में देखा कि कितनी बेटियां-बेटे इंजीनियरिंग,डॉक्टरी कर रहे हैं,कोई अन्य पढ़ाई भी कर रहे हैं,तमाम प्रकार की डिग्रियां ले रहे हैं।वास्तव में दीदी मां द्वारा जीवन को बदलने का काम दीदी मां के प्रकल्पों और संकल्पों के द्वारा हो रहा है।उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान जब राम जन्म भूमि आंदोलन चल रहा था।उस समय एक सभा में दीदी मां उद्बोधन सुना और सच में मेरे जैसे हजारों लाखों लोगों ने आपके उद्बोधन से आपके भाषणों से और उस समय आपने जो संघर्ष किया।उस संघर्ष को जिन्होंने देखा,उस दिशा में प्रेरित हुए। दीदी मां हमारे सनातन की ध्वजा वाहिका हैं, पूरे सनातन को आगे ले जाने का काम आपके माध्यम से हो रहा है। श्री धामी ने भगवान तथा मां गंगा से प्रार्थना की कि दीदी मां स्वस्थ रहे,और लंबे समय तक दीदी मां का आशीर्वाद मिलता रहे। समाज को आगे बढ़ाने का काम आपके माध्यम से लगातार होता रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी काम आगे बढ़ेंगे। समान नागरिक संहिता यहां लागू हुई है तो दूसरे राज्य में भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उनके सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड में अनेक प्रकार के कार्य हो रहे है।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से जैसे मां गंगा यहां से निकलकर पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती है। इस प्रकार समान नागरिक संहिता की गंगोत्री उत्तराखंड से निकल गई है और आगे आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हमारे जो धार्मिक पुनरुत्थान है,उसका महा पर्व चल रहा है। उन्होंने कहा कि युग पुरुष पूज्य परमानन्द महाराज हांे या दीदी मां ने अनेक संघर्ष किए और आगे बढ़ाया।उसी का परिणाम है,देश के अंदर जहां हम सब चाहते थे कि श्रीरामचंद्र जी का मंदिर बने और वहां भव्य और दिव्य मंदिर बन गया और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हमने देखा किस प्रकार से दीदी मां के भाव उस समय आए। उन्होंने कहा कि जब मंदिर की बात आती है सभी की आंखों में आंसू देखे,कितने संघर्षों के बाद मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले काशी विश्वनाथ में छोटा सा मार्ग भी अन्दर जाने के लिए नही मिलता था।अगर कोई महादेव का भक्त मां गंगा का जल लेकर जाता था तो उसको मार्ग नहीं मिलता था।लेकिन अगर आज आप जाएंगे तो एक साथ कई लाख लोग अंदर जा सकते हैं,कोई भी महादेव का भक्त मां गंगा का जल लेकर महादेव पर जलाभिषेक कर सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 2013 की आपदा बाद पूरा केदारनाथ क्षतिग्रस्त हो गया था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भव्य केदार और दिव्य केदार बन गया है। उन्होंने कहा कि और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भगवान ने उन्हीं से ये काम करवाया। उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल के मास्टर प्लान पर काम हो रहा है। ऐसे अनेक काम मोदी की प्रेरणा एवं उनके आशीर्वाद से देवभूमि उत्तराखंड में कर रहे हैं। हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर बनाना या मां पूर्णागिरि धाम जहां शारदा मैया निकलती है।शारदा मैया के तट के ऊपर मां पूर्णागिरि के धाम के आसपास शारदा कोरिडोर बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि अभी चारधाम यात्रा चल रही है।चारधाम यात्रा में इस वर्ष लगभग 18लाख श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जितने यात्री,श्रद्धालु एवं भक्त आए उनकी यात्रा अच्छी हो,सब कुशल हो,सुरक्षित हो,उनकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे तरीके से यात्रा चल रही है।उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड की डेमोग्राफी न बदले और इसको लेकर हम काम कर रहे हैैं।प्रदेश के मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लैंड जिहाद,लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है,वह बचा रहना चाहिए,यह मेरा संकल्प है देवभूमि का संकल्प है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। यह दिल्ली के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और धामी पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छी योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लायेंगे वह दिल्ली में भी जायेंगी। यमुना के लिए जल और योजनाएं भी दिल्ली लेकर जायेंगे। इस दौरान साध्वी दीदी मां ऋतम्भरा ,युग पुरूष परमानन्द गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण,अखाडा़ परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी महाराज ने भी अपने-अपने विचार रखे गये।इस दौरान साध्वी ऋतंभरा,महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखा नंद,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज,साध्वी मैत्रीगिरी,विधायक मदन कौशिक,विधायक आदेश चौहान,विधायक प्रदीप बत्रा,मेयर किरन जेसल,जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह,एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह,नगर आयुक्त नन्दन सिंह,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल,डा.जयपाल सिंह चौहान,ओमप्रकाश जमदग्नि,शोभाराम प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।