उदयवीर सिंह महासचिव,निशांत चौधरी बने रालोद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता


हरिद्वार। रालोद प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह को प्रदेश महासचिव एवं निशांत चौधरी को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है।इसके अलावा बिल्लू वाल्मीकि को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,ज्योति लम्बा प्रदेश महासचिव,उदयवीर सिंह प्रदेश महासचिव,निशांत चौधरी मुख्य प्रदेश प्रवक्ता,अरविंद ठाकुर प्रदेश सचिव,मोरध्वज सिंह लोहान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष,लोकेश सैनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार,  विकास शर्मा महानगर अध्यक्ष हरिद्वार,रूपल वत्स को ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष नियुक्त मनोनीत किया।देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राजेंद्र पंत ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रालोद भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधाराओं पर चलने के लिए संकल्पित हैं।इसके लिए वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने से रालोद उत्तराखंड में मजबूत पार्टी के तौर पर उभरेगा।इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव अशोक चौधरी,प्रदेश सचिव आरती जैस्वाल,सचिव प्रमोद डोभाल,जिला अध्यक्ष सुशील मलिक,महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय तितोरिया,सिमरन शर्मा,स्वाति,अश्वनी त्यागी,सुनील,राजकुमार,संजीव उपाध्याय,हर्ष त्यागी ,अरुन कुमार, राजीव शर्मा प्रमुख रूप मौजूद रहे।