देश की शेरनियांे सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने जीता देशवासियों का दिल-पाहवा
हरिद्वार। देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रदेश सचिव चरणजीत पाहवा ने कहा कि देश की दो शेरनियो सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह ने 140करोड़ देशवासियों का दिल जीत लिया।राष्ट्र की दोनों बेटियां दुश्मन पाकिस्तान के छक्के छुड़ा रही है।सबसे बड़े गर्व की बात यह है कि पूरा हिंदुस्तान सभी धर्म के लोग सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े है।ं लेकिन कई बेवकूफ लोग आम लोगों की तरफ उंगलियां उठ रहे हैं।जो कि गलत पूरी तरह गलत है।पाहवा ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता ने बता दिया कि पहले राष्ट्र धर्म उसके बाद सब कुछ। हिंदुस्तान में लोकतंत्र है और हर आदमी को अपनी बात कहने का हक है। हम घर में जितना मर्जी झगड़ लें और आपसी मतभेद हांे।लेकिन राष्ट्र के लिए हम सब एक हैं और एक रहेंगे। यह देश की जनता ने बता दिया और पाकिस्तान ने भी समझ लिया कि हिंदुस्तान का मुस्लिम भी पीएम मोदी और राष्ट्र के साथ खड़ा है। देश की बेटियों सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह पर देशवासियों को हमेशा गर्व रहेगा।