मुख्यमंत्री ने किया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण

शिक्षा व्यवस्था में निरतंर सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है-पुष्कर सिंह धामी


हिरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा संघ के प्रान्त प्रचारक डा.शैलेन्द्र ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश जब अपने पैरो पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा था। उस समय देश में शिक्षा संस्थानांे,विद्यालयों की बहुत कमी थी। उस काल खंड में राष्ट्र निर्माण की भावना को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महत्वपूर्ण आनुषंगिक संगठन के रूप में विद्या भारती अखिल शिक्षा संस्थान ने सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में जो पौधा रोपित किया था। वह आज विशाल वट वृक्ष बनकर खड़ा हो गया है और देश के कोने-कोने में नौनिहालों को शिक्षित और संस्कारवान बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि विद्या भारती द्वारा सम्पूर्ण भारत में 12 हजार से अधिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं,जिसमंे लगभग 35लाख से अधिक छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्या भारती द्वारा 50से भी अधिक महाविद्यालयों के साथ एक विश्व विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देने के साथ ही उनमें राष्ट्रसेवा,नैतिकता,संस्कृति संरक्षण,प्राकृतिक संरक्षण और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में विद्या भारती का एक बड़ा नेटवर्क है। माणा हो या सीमांत क्षेत्र धारचूला शिशु मंदिर और विद्या मंदिर अवश्य मिल जाएंगे। विद्या भारती द्वारा प्रदेश में संचालित 500 से अधिक विद्यालयों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों की गलत धारणा है कि विद्या भारती के विद्यालय आधुनिक नहीं होते परंतु आज इस विद्यालय मे 4 स्मार्ट क्लासेज का लोकापर्ण होना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि विद्या भारती के स्कूल किसी भी आधुनिक स्कूल से पीछे नहीं हैं। उन्हेांने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और सहयोग से सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निरतंर सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है।शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए प्रदेश में सर्वप्रथम नई शिक्षा नीति लागू करने का कार्य किया है। राज्य में पीएमश्री योजना के अंतर्गत 141 पीएमश्री विद्यालय बनाये गये हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का निर्माण भी किया जा रहा है। प्रदेश के 13जनपदों के 500विद्यालयों में वर्चुल्स क्लास रूम की व्यवस्था भी की गई है। क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकंे अनिवार्य की गई हैं।इसके अतरिक्त विद्यार्थियों को विज्ञान के नियमों और अवधारणाओं को समझाने के लिए राज्य में नया प्रयोग किया है।विषय को सरलता से समझने के लिए राज्य में लैब ऑन व्हील्स अर्थात मोबाइल साइंस लैब की शुरुआत भी की गयी है। राज्य में 20मॉडल कालेज एवं 9महाविद्यालय की स्थापना करने के साथ ही महिला छात्रावास एवं आईटी लैब सहित परीक्षा भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। इस दौरान विधायक आदेश चौहान,प्रांत प्रचारक उत्तराखंड डा.शैलेन्द्र,प्रधानाचार्य लोकेंद्र अथवाल,प्रबंधक अजय शर्मा ने भी विचार रखे।इस दौरान अध्यक्ष शिवशंकर जायसवाल,शेर सिंह रावत,कोषाध्यक्ष रोहित भाटिया,महापौर किरण जैसल,विधायक प्रदीप बत्रा,राज्यमंत्री देशराराज कर्णवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला महामंत्री आशु चौधरी,विक्रम भुल्लर, जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह,एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल,एचआरडीए उपाध्याय अंशुल सिंह ,मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह,दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,सीएमओ आरके सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह,एसडीएम जितेंद्र कुमार,एसपी जितेंद्र मेहरा,पंकज गैरोला,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,तहसीलदार प्रियंका रानी सहित स्कूल के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे।