महानगर कांग्रेस कमेटी ने दिया किर्बी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने रोशनाबाद स्थित सिडकुल में किर्बी कर्मचारी व अन्य श्रमिक संगठनों के धरने को समर्थन दिया व कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सिडकुल में कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने जल्द ही इस प्रकरण में हस्तक्षेप नहीं किया और कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो कांग्रेस जन सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि प्रबंधन ने यदि जल्द ही श्रमिकों की मांगे नहीं मानी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों का शोषण करने पर उतारू हैं जल्द ही श्रमिकों की मांगे नहीं मानी गयी और निलंबित कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई तो कांग्रेस जन श्रमिकों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पार्षद सोहित सेठी, सुनील कुमार सिंह,सन्नी कुमार,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,इदरीस मंसूरी,शहाबुद्दीन अंसारी, अकरम अंसारी,ऋषभ वशिष्ठ,पूर्व पार्षद नेपाल सिंह,योगेश कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, लव चौहान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।