केंद्र सरकार पर ईडी के दुरूपयोग का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका


हरिद्वार।केंद्र सरकार पर ईडी के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी का दुरूपयोग कर रही है। जिसे कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेंगे।युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार ईडी का दुरूपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।सरकार का यह प्रयास नाकाम साबित होगा। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तरूण व्यास ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है।कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में इसका मुकाबला करेंगे और इस तानाशाही सरकार को झुकाने का काम करेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार लगातार बढ़ती मंहगाई, गैस सिलेंडर के बढ़े दामों से ध्यान भटकाने के लिए ईडी का दुरूपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है। पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार जब जब बैकफुट पर आती है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईडी और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करती है। पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और पुनीत कुमार,पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान और पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार इस तरह के कदम उठा रही है।वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और पार्षद सन्नी कुमार ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राहुल गांधी सरकार की विफलता को सदन सदन के बाहर मुखरता से उठा रहे हैं,जिससे सरकार बौखला गई है।प्रदर्शन और पुतला दहन में ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा,पार्षद सुमित त्यागी, आशीष गोस्वामी,पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना,पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी,चन्द्रभान,लक्ष्मणदास हाण्डा, केशव काम्बोज,विजय विक्की शर्मा,अरुण राघव,अनंत पाण्डेय,रचना शर्मा,बिन्दु शर्मा,मोहित गर्ग, कुंवर मंडवाल,दिग्विजय जेपी,पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, ऋषभ अरोड़ा,नितिन यादव,शुभम जोशी, ऋषभ वशिष्ठ,इदरीस मंसूरी,नरेश सेमवाल,अजय गिरी,रितेश पाण्डेय,गोविंद पाण्डेय,आयुष कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।