विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है,आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में आहूत की गयी। बैठक अध्यक्षता यूनियन के प्रधान रजनीश भरद्वाज ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है। प्रशासन को चेताते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बुलाई जाने वाली बीओएम् की बैठक में लम्बे समय से कर्मचारियों के लम्बित मामलों को रखकर उनका निराकरण किया जाएँ। यूनियन के महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व कुलपति को एक शिकायती पत्र कुलसचिव के सम्बन्ध में जांच समिति बनाने की मांग की थी जो कि अभी लम्बित हैं,जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस सम्बन्ध में एक सप्ताह में त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था जो कि फाइलों में कैद होकर रह गया है,यदि जल्द ही कर्मचारियों कि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन आमसभा बुलाकर आगामी रणनीति पर विचार करेंगा,जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। अनिरुद्व यादव ने कहा कि कर्मचारियों कि विश्वविद्यालय में सभाएं आती है,तो प्रशासन क्यों डरा है।सभाओं द्वारा पूर्व में भी विश्वविद्यालय का सञ्चालन पूर्व में भी किया जाता है। यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर सिंह कहा कि विश्वविद्यालय में यूजीसी रेगुलेशन २०२३लागू होना चाहियें। विश्वविद्यालय प्रशासन को बीओएम कि बैठक यूजीसी रेगुलेशन २०२३ के अनुसार बुलानी चाहिए। प्रकाश तिवाड़ी ने कहा कि विश्वविद्यालय कि हठधर्मिता के चलते कर्मचारी अपने को असहाय व् ठगा हुआ महसूस कर रहे है। आला अधिकारियों के नाम पर कर्मचारियों में भय का माहौल बना जा रहा है। बैठक में कमल सिंह पुन्धिर,डा विक्रम सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक राजपाल धमा,अम्बरीश कुमार देवेश उनियाल,नितिन मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।