किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही दिल्ली और पंजाब सरकार-सुरेश कुमार छिलर

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरेश कुमार छिलर ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही हैं। किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त किया जा रहा है। किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। सुरेश कुमार छिलर ने कहा कि जमीनों का मुआवजा किसानों को तुरंत मिलना चाहिए।गेहूं की फसलों का मूल्य निर्धारण किया जाए।चीनी मिलों में बकाया धनराशि का तुरंत भुगतान किया जाए।जानवरों द्वारा फसलों को बर्बाद किया जा रहा है।उसका भी मुआवजा किसानों को आसानी से मिलना चाहिए। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान की जाए।देश का किसान खुशहाल होगा तो देश प्रगति की और अग्रसर होगा। सुरेश कुमार छिलर ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है।किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं।मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने सरकार की दमनकारी नीति की निंदा करते हुए कहा कि देश का किसान काफी समय से अपने मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार को किसानों की सुध लेनी चाहिए।