कबायली हैं निर्दोषों को मारने वाले-श्रीमहंत मधूसूदन गिरी

हरिद्वार। कनखल सन्यास मार्ग स्थित बापेश्वर धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि भारत में प्रतिष्ठित कोई धर्म इस पर की आतंकी करतूत की इजाजत नहीं देता।इतिहास गवाह है कि गीदड़ों की तरह पीठ पीछे से हमला करने वाले लोग कौन हैं,यह कबायली लोग हैं। जिनका धर्म ही निर्दोषों को मारना है। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महराज ने कहा कि भारत में उत्पन्न धर्म जैन, बौद्ध, सिख, वैदिक आदि न्याय संहिता के अनुपालक रहे हैं।इन धर्मो ने कभी भी निर्दोषों को मारने की सीख नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जूनागढ़, हैदराबाद से लेकर देश की 654 रियासतों को एकजुट किया। नेहरू से जम्मू कश्मीर भी नहीं संभल सका। सरदार पटेल के 3 जनवरी 1948 के कोलकाता अभिभाषण को नजरअंदाज करना। कितना नुकसानदायक साबित हो रहा है। यह ध्यान देने योग्य है।