एनयूजे के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

  धवन के भजनों पर झूमे देश भर के पत्रकार, 


हरिद्वार।देश के पत्रकारों की शीर्ष संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन भजन संध्या आयोजित की गई।प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा के किनारे 24राज्यों से आए पत्रकारों ने शिरकत की।भजनसंध्या में स्वर्ग गंगा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा गाए गए भजनों से देशभर से आए पत्रकार झूम उठे। मशहूर युवा भजन गायक कुणाल धवन के भजनों पर पत्रकार और गंगा भक्त थिरक उठे। और भजनों ने लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित पंडित नितिन शुक्ला और उनके साथी पंडितों ने वैदिक विधि-विधान के साथ गंगा पूजन और गंगा का अभिषेक किया। मुख्य पुरोहित के तौर पर एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी और उनकी पत्नी सुलेखा तथा राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आदेश त्यागी ने गंगा पूजन किया। एनयूजे (आई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी और उनकी पत्नी सुलेखा की फरमाइश पर म्यूजिकल बैंड के अध्यक्ष कुणाल धवन ने ब्रज की होली के गीत गाए और पत्रकार झूम उठे। दिल्ली,यूपी,चंडीगढ़ और हिमाचल से आए पत्रकारों ने राम भजन और ब्रज गीत पर खूब आनंद लिया।एनयूजे के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी ने फूलों की वर्षा कर सबको आशीर्वाद दिया।श्रीमती सुलेखा रासबिहारी ने बताया कि वह खुद भी राधा वल्लभ मंदिर के पुरोहितों में से हैं और ब्रज में होली की परंपरा हमेशा से होती आई है,जिसका आगाज़ उन्होंने हरिद्वार में गंगा तट से किया।खुशबू गोस्वामी और कुणाल धवन की जुगलबंदी को सबने सराहा। रश्मिका सैनी ने गिटार पर नंदन पांडे ने तबला और अमित रस्तोगी ने की-बोर्ड पर संगत दी। एनयूजे के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर सभी कलाकारों को सम्मानित किया। अंत में गंगा आरती के साथ में सभी ने दीपदान किया और संगठन के खुशी और समृद्धि के लिए गंगा मैया से प्रार्थना की। कार्यक्रम में एनयूजे राष्ट्रीय सचिव कैलाश चंद्र जोशी,उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक संजय तलवार,प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी,अधिवेशन के मुख्य संयोजक आदेश त्यागी,संयोजक रामचंद्र कन्नौजिया,धर्मेंद्र चौधरी,भगवान सिंह गंगोला,सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका राधिका नागरथ,प्रदीप गर्ग,राहुल वर्मा,बालकृष्ण शास्त्री,डॉ.शिव अग्रवाल,सुनील पाल आदि पत्रकार मौजूद थे।