अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शांतिकुंज में हुए अनेक कार्यक्रम


हरिद्वार।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में कई कार्यक्रम हुए। वहीं महिला मण्डल की बहिनों के संचालन में 27कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हुआ। जहाँ सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना से श्रद्धासिक्त हजारों साधकों ने यज्ञ भगवान को आहुतियाँ प्रदान कीं।इस अवसर पर अपने संदेश में स्नेहसहिला श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी ने साठ के दशक से ही महिलाओं के विकास के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया था।उन्होंने सभी वर्ग,जाति, सम्प्रदाय की महिलाओं को समान रूप से जागरूक करने के लिए अनेक प्रयास किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अंदर जागरूकता लाने के लिए कई पहल की थीं।श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि नारी भाव संवेदनाओं की गंगोत्री है। महिलाएँ न केवल परिवार की धुरी होती हैं,बल्कि समाज की प्रगति में भी उनका महत्त्वपूर्ण योगदान है। महिला मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण दिन पर हमें नारी की शक्ति,उसकी संघर्षशीलता और उसकी अदम्य इच्छाशक्ति को सलाम करना चाहिए। महिलाओं को आत्म-निर्भर और सशक्त बनाने के लिए हमें उन्हें शिक्षा, सम्मान और अवसर देना अत्यंत आवश्यक है।देसंविवि में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।