महिलाओं ने किया होलिका पूजन
हरिद्वार। शहर में जगह-जगह महिलाओं ने होली पूजन किया और परिवार के लिए मंगल कामना की। बृहस्पतिवार को होलिका पूजन और होलिका दहन किया गया। सवेरे से ही उत्तरी हरिद्वार,मध्य हरिद्वार,हरकी पैड़ी,सुभाष घाट,रानीपुर मोड़,कनखल,ज्वालापुर,भेल आदि तमाम इलाकों में होलिका पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने होली के पारंपरिक लोकगीत गाते हुए होलिका की परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटा। इसके बाद रोली,अक्षत,फूल,हल्दी,बताशे,दाल,अनाज आदि से होलिका पूजन किया और परिवारों के लिए मंगल कामना की। पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद होलिका दहन किया गया।