मेयर किरण जैसल के नेतृत्व में गोविंदपुरी में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
हरिद्वार। वार्ड 15 गोविंदपुरी में मेयर किरण जैसल एवं वार्ड पार्षद ममता नेगी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कालोनी और गंगा घाट पर चलाए गए सफाई अभियान में 50सफाई कर्मचारी,एसएनए रविंद्र दयाल,चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय शर्मा शामिल हुए। क्षेत्र के लोगों ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। मेयर किरण जैसल ने कहा कि सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जाएगा। सोमवार को खन्नानगर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।मेयर किरण जैसल ने कहा कि विशेष सफाई अभियान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी,जिससे वार्डों की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने लोेेगों से अपने घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने,कूड़ा करकट,वेस्ट सामग्री सड़कों पर ना फेंकने और धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सफाई अभियानों के माध्यम से देश की जनता में जनचेतना फैलाने का काम कर रहे हैं। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग करें।स्वच्छ वातावरण से ही बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।मौसम में परिवर्तन आ रहा है ऐसे में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।वार्ड पार्षद ममता नेगी ने कहा कि सफाई दैनिक जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है,जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए।वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ, पथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरूस्त किया जाएगा।वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।