राम नाम में ही छिपा है भक्ति और मुक्ति का मार्ग सुमित तिवारी
हरिद्वार। श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन समारोह में श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष सुमित तिवारी ने भगवान राम के नाम की महिमा का गुणगान किया।उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम इस संसार के मनुष्यों के कल्याण का आधार है।राम नाम में ही भक्ति और मुक्ति का मार्ग छिपा है।सुमित तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था का पवित्र कार्य देश-विदेश में राम नाम लिखने के लिए पत्रिकाओं को उपलब्ध कराना और उन्हें संग्रहित करना है।उन्होंने जोर दिया कि राम नाम का जाप या लेखन,दोनों ही मानव जीवन को सार्थक बनाने की महत्वपूर्ण युक्तियाँ हैं।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस की वर्षा करते हुए, कथा व्यास श्री कीर्ति बल्लभ मेदोलिया ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जीवन के कल्याण का सुधारस है।उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति कानों से इस अमृत का पान करता है,उसका लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं।उसके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने इस पावन कथा को सभी ग्रंथों का सार बताया। इस कथा का आयोजन सुधीर कपूर और श्रीमती नीलिमा कपूर ने किया था। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर राम नाम की महिमा का श्रवण किया।कार्यक्रम को मुख्य रूप से सफल बनाने वालों में संस्था के महासचिव विकास गर्ग,नरसिंह भवन के प्रबंधक राजेंद्र राय,चंद्र प्रकाश शर्मा,आचार्य माधव शरण,पावन धाम ट्रस्ट के महासचिव अंशुल श्रीकुंज,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.विशाल गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा,जोगेंद्र मावी,नमन अग्रवाल,रवि बाबू शर्मा,डॉ.समीर सिंह,आशीष शर्मा,राजकुमार कपूर,शुभांगी कपूर, भारद्वाज परिवार,दक्ष पंवार,कुलदीप अरोड़ा,मनोज शर्मा,छोटेलाल शर्मा,बाबा चंद्रशेखर,आचार्य संतोष नैनवाल,नवनीत तिवारी,प्रतीक अरोड़ा,मोहित गौड़,संदीप कुमार,रोहित वर्मा आदि का योगदान रहा।इस अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा,वरिष्ठ पत्रकारों की श्रृंखला में गुलशन नैय्यर,रजनीकांत शुक्ला,सुभाष कपिल,संजय रावल,संजय आर्य,अमित गुप्ता,मनोज सैनी,महेश पारीक,हिमांशु द्विवेदी,संजय संतोषी,कुमार दुष्यंत,प्रमोद गिरी,विकास झा,प्रशांत शर्मा, ठाकुर मनोजानंद,सुनील मिश्रा,गौरव रसिक,दिव्या रानी,सीमा कश्यप,कांग्रेसी नेता विकास कुमार ,हरीश साहनी,तेज प्रकाश साहू,मोनू सक्सेना,अंजू द्विवेदी,ए.के त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।