विपिन गुप्ता अध्यक्ष एवं धीरेंद्र कुमार चुने गए राजलोक विकास सेवा समिति के सचिव


हरिद्वार। राजलोक कॉलोनी में आमसभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से राजलोक विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमें विपिन गुप्ता अध्यक्ष एवं धीरेंद्र कुमार सचिव चुने गए।नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं सचिव धीरेंद्र कुमार ने सभी कालोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द कार्यकारिणी एवं संरक्षक मंडल का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर कालोनी के हित में कार्य करेंगे। कालोनी की सुरक्षा,बिजली,पेयजल आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी कालोनी एक परिवार है। परिवार को एकजुट कर कालोनी का विकास किया जाएगा। कॉलोनीवासियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव का फूलमाला पहनाकर स्वगात किया और शुभकामनाएं दी।बैठक में कॉलोनी में निवास करने वाले 200 से अधिक परिवारों के मुखिया उपस्थित रहे।