दिल्ली विधानसभा चुनाव में फूट गया अरविंद

हरिद्वार।पूर्व आप नेता नरेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता से धोखा बार-बार काम नहीं आता। अंततः आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल के झूठ का घड़ा फूट ही गया है। उन्होंने कहा कि यह तो बहुत पहले होना था लेकिन केजरीवाल के झूठ और फरेब में फंसकर दिल्ली की जनता हकीकत को कुछ देर से समझ पाई।शनिवार को आए दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम पर चर्चा करते हुए उन्होंने एक बयान में कहा कि केजरीवाल की पूरी राजनीति झूठ और फरेब पर आधारित है। उन्होंने सत्य और विश्वास की राजनीति करने का भरोसा देकर दिल्ली की जनता का पहले तो भरोसा जीता। लेकिन सत्ता में आते ही झूठ और फरेब की राजनीति करने लगे।शराब नीति और शीश महल का निर्माण जैसे उनके कारनामो ने उनके झूठ का नकाब उतार फेंका ,जब जनता की समझ में हकीकत आ गई तो जनता ने अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस आंदोलन से उपजी थी। केजरीवाल और उनके साथियों ने जनता की उस भावना के साथ खिलवाड़ किया। जनता जो विकल्प चाह रही थी। उस भावना के साथ विश्वास घात करते हुए केजरीवाल ने स्वार्थ की राजनीति की। जिसका यही परिणाम आना था।जो दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करके दिया है।