दिल्ली चुनाव में जनता ने लगायी मोदी सरकार के सुशासन पर मुहर-मनव्वर कुरैशी
हरिद्वार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मोदी सरकार के सुशासन पर मोहर लगाई है।डबल इंजन सरकार ही दिल्ली के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे किए। जमकर भ्रष्टाचार किया। शराब नीति में भी जमकर पैसे की बंदरबांट हुई। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने का काम किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि भाजपा ही दिल्ली के विकास में जनता की सच्ची हितैषी साबित होगी। उन्होंने दिल्ली की जनता का भी आभार जताया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। देश आर्थिक रूप से प्रगति की ओर अग्रसर है।