मैदानियान को आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया जाएगा-नीलोफर अंसारी


हरिद्वार। वार्ड 50मैदानियान से कांग्रेस प्रत्याशी नीलोफर अंसारी को वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन नीलोफर अंसारी एवं उनके पति शहाबुद्दीन अंसारी ने घर-घर जाकर वोट अपील की। नीलोफर असांरी के समर्थन में समर्थकों ने भारी संख्या में रैली में शामिल होकर नीलोफर अंसारी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। नीलोफर अंसारी ने कहा कि वार्ड 50मैदानियन को आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया जाएगा। वार्डवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं बिजली,पानी,सड़क ,सीवर के साथ सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। निश्चित रूप से मैदानियन की जनता उन्हें विकास कार्यों पर अपना वोट देगी। नीलोफर अंसारी ने कहा कि वार्ड वासियों के लिए वृद्धा पेंशन,राशन कार्ड,स्वास्थ्य कार्ड,राशन कार्ड,आदि की व्यवस्थाएं पूर्व से ही प्रदान की जा रही है। आगे भी विशेष कैंप लगाकर नगर निगम से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नीलोफर अंसारी के पति शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाता है। कांग्रेस पार्टी में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित है। निश्चित रूप से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी की जीत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।