कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट ने निकाली राजीव शर्मा के समर्थन में रैली


हरिद्वार। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को नगर पालिका शिवालिकनगर से भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा व सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में रैली निकाली। रैली नवोदयनगर से होते हुए केशवनगर,इंद्रलोक,नेहरू कॉलोनी और कुछ हिस्सा शिवालिकनगर तक आई। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की लहर है।प्रदेश का मतदाता प्रदेश भर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक व तराई के क्षेत्र में हर जगह आज भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवालिकनगर तो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है और जनता का अपार समूह और प्यार हमारे प्रत्याशियों को मिल रहा है।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि शिवालिकनगर पूरी तरह भगवे में रंग चुकी है। यहां की जनता नरेंद्र भाई मोदी और पुष्कर सिंह धामी के विकास के रथ को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसका प्रदर्शन आज की ऐतिहासिक यात्रा में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभासद से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी का होगा तो विकास की गति कई गुना तेजी से चलेगी। उन्होंने कहा कि किसी के भी बहकावे में ना आकर केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव शर्मा व सभी सभासदों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि जनता का उत्साह और जोश अधिक ताकत दे रहा है। अब भगवा यात्रा को कोई भी रोकने वाला नहीं है। यह चुनाव कांग्रेस के लिए धरातल तरसते वाला चुनाव साबित होने वाला है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तो कई दिन पहले ही मैदान से बाहर हो गए हैं। जिन्होंने जमीन पर काम ना किया हो वह खोखले और लुभाने कार्यक्रमों से केवल और केवल अपना मन बहला रहे हैं। जनता ने यहां पर भगवा बोर्ड बनाने का निर्णय ले लिया है।अगले 5सालों में जनता का आशीर्वाद हमें मिलता है तो इस क्षेत्र को उत्तराखंड का नंबर एक क्षेत्र बनाएंगे।शिवालिकनगर एक आदर्श नगर पालिका होगी। चुनाव मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि शिवालिकनगर पालिका को ट्रिपल इंजन की सरकार मिलेगी।जिससे क्षेत्र का चौमुखी विकास और तेजी से होगा।इस दौरान मुख्य रूप से सभासद प्रत्याशी राहुल कुमार ,जिला महामंत्री आशु शर्मा,सुधांशु,अशोक शर्मा,पवन सैनी,नरेश बालियान,पुष्पेंद्र गुप्ता ,अरविंद कुमार,विजय धीमान,रितु ठाकुर,कैलाश भंडारी,गौरव रौतेला,गौरव गुर्जर,निर्मला चीलवाल ,कल्पना कुशवाह,अजय मलिक आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।