जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेंगे-दीपक टंडन
हरिद्वार। वार्ड 19 खन्नानगर से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी आयुषी टंडन एवं उनके पति दीपक टंडन ने निकाय चुनाव में मतदाताओं के सहयोग एवं दिल से प्यार देने पर वार्डवासियों का आभार जताया। आयुषी टंडन ने कहा कि खन्ना नगर की जनता ने दिल से आशीर्वाद और प्यार दिया। आगे भी जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। आयुषी टंडन ने कहा कि उनके पति दीपक टंडन 6 वर्षों से जनहित और वार्ड की समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका रहे हैं। राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर ही आगे बढ़ेंगे। भले ही चुनाव में हार हुई हैं। लेकिन वार्डवासियों की समस्याओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दीपक टंडन ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चुनाव में मतदाताओं के वोटो की संख्या 4200 थी। लेकिन इस बार 3500रह गई।700 वोट काट दिए गए हैं,जो लोग वार्ड में रहते भी नहीं है।उनके भी वोट बना दिए गए है। एक नामी अस्पताल के बाहरी कर्मचारियों के वोट बनाए गए। झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के भी वोट बना दिए गए हैं। लेकिन वार्ड में निवास कर रहे लोगों के वोट सूची से गायब है,कई परिवारों के वोट गायब है।इस फर्जीवाड़े के खिलाफ न्यायालय की शरण भी ली जाएगी। दीपक टंडन ने आरोप लगाया कि फर्जी मतों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।वोट काटने एवं फर्जी मतों को लेकर आंदोलन भी किया जाएगा।दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। दीपक टंडन ने कहा कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम नहीं होने पर उन्होंने बीएलओ से मिलकर कारण जानना चाहा तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। चुनाव में धनबल,दबाव की राजनीति,मतदाताओं को डराने धमकाने जैसे हथकंडे अपनाए गए। लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।जनता के हितों को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।वार्डवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।उन्होंने वार्डवासियों के सहयोग का तहे दिल से आभार जताया।