स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में करणी सेना ने किया सम्मेलन का आयोजन


हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में करणी सेना द्वारा स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने सभी को स्वामी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि जब शिकागो में विश्व धर्म संसद की बात आती है,तो स्वामी विवेकानंद का नाम याद आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हिंदुस्तानियों का सम्मान देश और विदेश की धरती पर बढ़ा है। अमेरिका में जो वर्तमान सरकार बनी है,उसमें भी भारतीयों का योगदान है। आज भारतीय कुछ भी करने में सक्षम और समर्थ है।उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि और वीर भूमि है। उत्तराखंड के नागरिक बहुत अच्छे हैं। करणी सेना हिंदू हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने करणी सेना का आभार जताते हुए कहा कि इतनी घनी वर्षा में इतना बड़ा महासम्मेलन करना बड़ा कठिन कार्य है। ऐसे सम्मेलन करते रहना चाहिए। इससे हिन्दू समाज को मजबूती मिलती है। सम्मेलन में विधायक रानीपुर आदेश चौहान, स्वामी सोमनाथ महाराज,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड करणी सेना दीपक चौहान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ठाकुर मंगलराम चौहान,सुनील चौहान प्रदेश महामंत्री संगठन करणी सेना ,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,अतुल चौहान,अभिषेक चौहान,सौरभ चौहान,योगेश चौहान ,नाथीराम चौहान,रोहित शास्त्री,मोहित प्रधान,ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान,तरुण चौहान प्रदेश प्रवक्ता भाजपा,अतुल चौहान,मोहित चौहान जिला मंत्री भाजपा,रोहित चौहान,नेत्रपाल चौहान ,सौरभ चौहान,नाथीराम चौहान,अभिषेक चौहान के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।