अमरेश देवी के नेतृत्व मे जन आकांक्षाओं के अनुरूप होगा शहर का विकास-रवि बहादुर

 


हरिद्वार। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी एवं वार्ड 25आचार्यान की कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शाह पत्नी विक्रम शाह के समर्थन में वाल्मीकि बस्ती कनखल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि नीरज शाह योग्य और शिक्षित प्रत्याशी हैं। वार्ड के विकास में योगदान देंगी। महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी। नगर निगम से संचालित योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मिल रहे जनता के रूझान को देखते हुए कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है। निवृतमान मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए कांग्रेस के मेयर व वार्ड प्रत्याशियों को भारी बहुमत जिताएं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्हें तरह-तरह से परेशान किया गया। तमाम अड़चने लगायी गयी। इसके बावजूद उन्होंने नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। डा.संजय पालीवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा को आम जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। हरिद्वार के लोगों को उच्चस्तरीय सुविधा का लाभ मिल सके।इसके लिए नगर निगम ने जगजीतपुर में मेडिकल कालेज के लिए निःशुल्क भूमि दी। लेकिन सरकार ने मेडिकल कालेज को निजी संस्था को सौंप दिया है। इससे भाजपा की कथनी और करनी का अंतर साफ हो गया है। मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। जिससे गृहणियों को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। मध्यम वर्ग,गरीब, मजदूर सभी महंगाई की मार से प्रताड़ित हैं।उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने के बाद हजारों व्यापारियों का रोजगार छिन जाएगा। कांग्रेस कॉरिडोर के मुद्दे पर व्यापारियों के हितों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी। वार्ड प्रत्याशी नीरज शाह ने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने और विकास करने में यकीन रखती है।उन्होंने कहा कि पार्षद चुने जाने पर वार्ड का चहुंमुखी विकास कर नगर निगम का सबसे आदर्श वार्ड बनाना ही उनका लक्ष्य है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,विक्रम शाह,कांग्रेस महासचिव इशिता, जितेंद्र विद्याकुल,दीपिका लोहरे,वार्ड 29 के प्रत्याशी हिमांशु व वार्ड 27के प्रत्याशी जयप्रकाश ने भी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की,मंच संचालन अशोक तेश्वर ने किया। सभा की अध्यक्षता श्रीवाल्मीकी समाज पंचायत कमेटी के अध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल ने की। वाल्मीकी समाज कमेटी व संरक्षक मंडल सहित समस्त वाल्मीकि समाज ने नीरज शाह को समर्थन दिया।सुरेंद्र तेश्वर,जगदीश वैद,जयपाल सिंह,रामदर्शन छाछर ,भभुति राम तेश्वर,शिवदत,नाथीराम पेवल,घनश्याम पेवल,नितिन तेश्वर,विपिन पेवल,दीपक मणि,जतिन हांडा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार,राहुल पाठक,गुड्डू मिश्रा,सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसीनेता सभी युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभा के बाद अमरेश देवी और नीरज शाह ने वाल्मीकि आश्रम के महंत मानदास महाराज से आशीर्वाद लिया।