हरिद्वार के विकास और व्यवस्था के लिए भाजपा ज़रूरी--त्रिवेंद्र सिंह रावत

 


हरिद्वार। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया और हरिद्वार को उसका एक अभिन्न हिस्सा बनाया। तब से लेकर आज तक पार्टी के नेतृत्व में उसका एक-एक कार्यकर्ता हरिद्वार के विकास और सुशासन के लिए कार्यरत है। पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के जितने से जो चूक हुई है,उसका खामियाजा हरिद्वार की जनता अब तक भुगत रही है। आज सफाई स्वच्छता से लेकर नगर निगम क्षेत्र में आने वाली हर एक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने हर एक कार्यकर्ता का आह्वान किया कि हरिद्वार की बेहतरी के लिए पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताने के लिए आगे आने वाले सात दिनों में पूरे मनोयोग से परिश्रम करें। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव में जाने के लिए आज कोई मुद्दा बचा नहीं है इसीलिए कांग्रेस भ्रामक प्रचार जनता में कर रही है। उन्होंने बताया कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस के इस भ्रामक प्रचारों का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। निगम प्रत्याशी किरण जैसल और उनके पति सुभाष चंद्र का नगर निगम में पुराना अनुभव है जिसका लाभ उन्हें जनता के आशीर्वाद के रूप में लगातार मिल रहा है और भाजपा एक बड़े अंतर से चुनाव को जीतने जा रही है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि एक वो समय भी था कि जब हरिद्वार स्थानीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी एक या दो सीट ही जीत पाती थी,परंतु आज कार्यकर्ताओं एवं किए गए विकास कार्यों के बल पर भाजपा नगर निगम में 50से अधिक सीट जीतने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि आज हरिद्वार में राजनीतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और दल दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। कहीं कोई चुनावी लड़ाई है ही नहीं। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को किरण जैसल और अपने वार्ड का प्रत्याशी समझ कर ही प्रचार में जुटे,क्योंकि यह जीत एक-एक कार्यकर्ता और हरिद्वार के एक-एक नागरिक की जीत होगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि सभी को अपने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर के पार्टी की जीत के लिए कार्य करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष कमल जौरा ने अपनी शुभकामनाएं प्रत्याशी किरण जैसल और सभी साठ वार्डों के वार्ड प्रत्याशियों को दीं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विमल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के सभी दिवंगत और पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में जुट जाएं। मेयर पद पर किरण जैसल को और सभी वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशियों को भारी मतों जीताकर करें। इस अवसर पर बलवंत सिंह चौहान, जगदीश लाल पाहवा,अनिल कुमार,ओमप्रकाश जमदग्नि,संजय सहगल,आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,विकास तिवारी,मनोज सिखौला,अनु कक्कड़,लव शर्मा,डॉ. हिमांशु पंडित,रंजना चतुर्वेदी,रोहन सहगल,सुदीप बनजी,नितिन चौहान,आभा शर्मा,प्रीति गुप्ता,पंकज छाबड़ा ,अंकुर पालीवाल,रंजीता झा,दिनेश जोशी,पराग गुप्ता,प्रशांत चौधरी,उज्ज्वल पंडित,प्रमोद शर्मा,हीरा सिंह बिष्ट,तरुण नैय्यर,मोहित वर्मा,धीरेंद्र गुप्ता,चमन चौहान,मोहित शर्मा,संजय चोपड़ा,प्रिंस लोहाट,संजय अग्रवाल ,मनोज शर्मा,सुषमा चौहान,अनिल पुरी,अंजना चड्ढा,सुनील सैनी,मनोज वर्मा,सचिन शर्मा,सुशील चौहान,डॉक्टर विशाल गर्ग,अभिषेक गुप्ता,राजकुमार अरोड़ा,एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा,सुनील प्रजापति,विपिन शर्मा,चंद्रशेखर कुर्ल,अमित गुप्ता,संगीता गिरी,नीतू धीमान,प्रिया गुप्ता,नमन गोस्वामी,सिद्धार्थ चक्रपाणि,अभिनंदन गुप्ता,योगेंद्र अग्रवाल,विनोद मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।