पंकज माटा बने भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश सचिव

हरिद्वार। व्यापारी नेता पंकज माटा को भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जियापोता में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह,राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप ने पंकज माटा को प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा करते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि पंकज माटा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े होने के कारण किसानों की समस्याओं से भी परिचित हैं।उनके प्रदेश सचिव नियुक्त होने से संगठन को मजबूती मिलेगीं। पंकज माटा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है।उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ संगठन की मजबूती के लिए भी कार्य करेंगे। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी,महासचि संजय कुमार,युवा जिलाध्यक्ष शाहनवाज मलिक,रविंद्र चौधरी,सचिन सहित बड़ी संख्या में किसान व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।