वार्ड का विकास करेंगी नीरज शाह-सतपाल ब्रह्मचारी


हरिद्वार। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में वार्ड 25आचार्यान से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शाह के समर्थन में विद्या विहार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नीरज शाह शिक्षित व कर्मठ महिला हैं। नगर निगम में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस का बोर्ड बनना निश्चित है।उन्होंने मतदाताओं से वोट अपील करते हुए कहा कि पार्षद बनने के बाद नीरज शाह वार्ड का विकास करेंगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,अरविंद शर्मा,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि मेयर अमरेश देवी और पार्षद नीरज शाह के नेतृत्व में वार्ड और शहर का चहुंमुखी विकास होगा। सभी को योजनाओं का लाभ मिलेगा।वार्ड प्रत्याशी नीरज शाह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से पार्षद चुने जाने पर आचार्यान को नगर निगम का सबसे आदर्श वार्ड बनाना उनका लक्ष्य है।वार्ड में सफाई,बिजली,पेयजल,सड़क आदि व्यवस्थाओं का उन्नत किया जाएगा। सभा में विपिन पेवल,गंगा प्रसाद,मोहन बहुगुणा,अक्षय गोयल,प्रकाश पांडे,राजेश ध्यानी, शशी नौटियाल,शिव प्रसाद सेमवाल,आशा बहुगणा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहें। सभा का संचालन अनिल त्रिपाठी ने किया।