गुरु के वचन कल्याणकारी और गुरु कृपा भव तारिणी श्री महंत हरिदास महाराज

हरिद्वार।प्रसिद्ध श्रीनीलेश्वर महादेव मंदिर पर मकर संक्रांति महापर्व धूमधाम हर्षाेल्लास के साथ हजारों भक्तजनों की उपस्थिति के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए मंदिर के श्रीमहंत हरिदास जी ने कहा मकर संक्रांति का महान पावन पर्व हमें एकता तथा सौहार्द के साथ जीवन व्यक्तित करने के साथ-साथ हमें देवत्व कृपा भी प्रदान करता है। जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ अपने गुरु धाम अथवा अपने घर  में धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ भंडारे का आयोजन कराता है उसे पर मां गंगा तथा भगवान श्री हरि की विशेष कृपा बरसती है। उन्होंने कहा सतगुरु के श्री मुख से निकलने वाले पावन वचन मनुष्य के लियें अति कल्याणकारी तथा गुरु की कृपा अति भव तारिणी होती है। इस पृथ्वी लोक पर जब-जब ईश्वर अवतरित हुए हैं उन्हें भी गुरु के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ी है। इस सृष्टि के रचयिता भगवान श्री राम जब इस पृथ्वी लोक पर अवतरित हुए थे तो उनका मार्गदर्शन भी उनके गुरु श्री विश्वामित्र जी महाराज ने किया था। इस कलयुग में मनुष्य को बुराइयों से बचे रहने हेतु सत्य की संगत करनी चाहिए।पूज्य गुरुदेव साकेतवासी प्रेम दास जी महाराज जो सत्संग पूजा पाठ यज्ञ अनुष्ठान धार्मिक कथाओं के आयोजन के माध्यम से हमारी जीवन शैली हमारी सोच परिवर्तित कर हमें गलत मार्ग पर जाने से बचाते थे गुरु ही हमें सत्य का मार्ग दिखाते हुए सत्य की डगर की ओर ले जाते जब राम नाम लिखने से पत्थर तैर सकते हैं।