उत्तराखण्ड क्रांति दल ने निकाय चुनाव को लेकर बनाये प्रभारी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड निकाय चुनाव 2024 में विजय हासिल करने के लिए उत्तराखण्ड क्रांति दल ने व्यूह रचना आरम्भ कर दी है। निकाय चुनाव को लेकर दल ने हरिद्वार जनपद में प्रभारी नियुक्त किये हैं। उत्तराखण्ड निकाय चुनावों में उत्तराखण्ड क्रांति दल को पिछले निकाय चुनावों की तरह ही चुनाव चिन्ह कप-प्लेट चुनाव आयोग ने आबंटित किया है। उक्रांद के प्रत्याशियों को कप-प्लेट चुनाव चिन्ह मिलेगा। उक्रांद संगठनात्मक जिला हरिद्वार/रूड़की एवं महानगर हरिद्वार/रूड़की के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक गुलाब होटल(सामने ऋषिकुल डायवर्जन मुख्य हरिद्वार हाईवे) में सम्पन्न हुई है। बैठक में उक्रांद के केंद्रीय कार्यवाहक/ कार्यकारी अध्यक्ष ए.पी.जुयाल ने उत्तराखण्ड निकाय चुनाव 2024 के संदर्भ में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये हैं। हरिद्वार जनपद के नगर निगम निकाय चुनाव 2024 के लिए हरिद्वार नगर निगम हेतु केंद्रीय व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमित अरोड़ा को प्रभारी बनाया गया है। हरिद्वार जनपद के नगर निकाय चुनाव 2024 के लिए रूड़की नगर निगम हेतु केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल को प्रभारी बनाया गया है।उक्रांद जिलाध्यक्ष बल सिंह सैनी जनपद हरिद्वार में विधानसभाओं के अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष मनोनीत/नियुक्ति करेंगे। हरिद्वार जनपद के हरिद्वार/ रुड़की नगर निगम निकाय चुनाव 2024 के प्रबंधन की समीक्षा केंद्रीय सर्वाेच्च सलाकार समिति सदस्य श्रीमति सरिता पुरोहित करेंगी। नगरपालिका लक्सर,शिवालिकनगर औऱ मंगलौर निकाय चुनाव 2024 के प्रबंधन की समीक्षा केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह करेंगे। नगर पंचायत के निकाय चुनावों के प्रबंधन की समीक्षा केंद्रीय सर्वाेच्च सलाहकार समिति सदस्य रविन्द्र वशिष्ठ करेंगे। हरिद्वार जनपद की नगर पंचायतों के निकाय चुनाव 2024 के लिए प्रभारी निम्नलिखित नियुक्त हुए हैं चौधरी बृजवीर सिंह लंढौरा,झबरेड़ा,पाडली गुज़्ज़र,रविन्द्र वशिष्ठ ढंडेरा। अरुण सिंह सैनी,भगवानपुर। सूफी खलील अहमद पिरान कलियर। प्रदीप उपाध्याय ,इमली खेड़ा,नितिन सैनी,रामपुर,सुल्तानपुर,आदमपुर। जनपद की नगरपालिकाओं के निकाय चुनाव 2024 के लिए प्रभारी निम्नलिखित नियुक्त हुए हैं रविन्द्र वशिष्ठ लक्सर। श्रीमती सरिता पुरोहित शिवालिकनगर चौधरी बृजवीर सिंह मंगलौर। बैठक में केंद्रीय कार्यवाहक/कार्यकारी अध्यक्ष ए.पी.जुयाल,केंद्रीय प्रमुख प्रवक्ता शांती प्रसाद भट्ट,केंद्रीय सर्वाेच्च सलाहकार समिति सदस्य श्रीमति सरिता पुरोहित व रविन्द्र वशिष्ठ,केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी बृजवीर सिंह,जिलाध्यक्ष हरिद्वार बल सिंह सैनी,जिला हरिद्वार कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट व प्रदीप उपाध्याय ,जिला महामंत्री हरिद्वार तरुण जोशी व सुरेन्द्र सिंह रावत ने अपने विचार रखे।