हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने सीस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कोच एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए पंजाब के लिए रवाना किया। वेद मंदिर से कोच एवं खिलाड़ियों को रवाना करते हुए स्वामी यतिश्वरानंद ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर कदम उठा रही हैं। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। इस अवसर पर राजपाल,शेषराज सैनी,शुभम सैनी,विवेक चौहान,सरवन चौहान,राममूर्ति वीर, धर्मेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने किया कोच और खिलाड़ियों को पंजाब रवाना