हरिद्वार। जनपदीय ब्राह्मण सभा की हरिद्वार शाखा की महिला प्रकोष्ठ की बैठक विवेक विहार मे आयोजित की गई।बैठक मे महानगर अध्यक्ष के पद पर श्रीमती शशी झा को मनोनीत किया गया। इस मौके जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अंजू द्विवेदी एवं महिला-पुरुष सदस्यों ने श्रीमती शशि झा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर बधाई दी। श्रीमती शशि झा ने कहा कि शीघ्र ही जनपदीय ब्राह्मण सभा की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित कर आगामी कार्यक्रम किया जाएगा। श्रीमती अंजू द्विवेदी ने बताया कि रुड़की शाखा द्वारा भी महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का मनोनयन कर कार्यकारिणी बनाई जा चुकी है। बैठक में उपस्थित जनपदीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पं.विजयेंद्र पालीवाल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज में महिलाओं की जागरुकता से बच्चों एवं युवाओं को संस्कारिक किया जा सकेगा। महामंत्री पंडित राजीव शर्मा ने सभा का संचालन किया। कार्यक्रम में श्रीमती शोभना पालीवाल,श्रीमती शशि झा,श्रीमती ललिता मिश्रा,श्रीमती बबीता झा ,श्रीमती सरस्वती जोशी श्रीमती पूनम,अग्निहोत्री,श्रीमती शालिनी गौतम,श्रीमती लता जोशी, श्रीमती नलनी दीक्षित,श्रीमती जानकी जोशी,श्रीमती जया जोशी,श्रीमती पूनम,श्रीमती बबीता रानी झा,सुरेन्द्र झा,सभा के संरक्षक डॉ हिमांशु द्विवेदी,गोपाल जोशी,सभा के कोषाध्यक्ष पंडित तरसेम लाल आदि उपस्थित रहे
जनपदीय ब्राह्मण सभा की महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्षा बनी शशी झा