भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन

 


हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जल निगम के खिलाफ भूपतवाला में प्रदर्शन किया।  युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री विदित शर्मा ने कहा कि जल निगम द्वारा पूरे भूपतवाला में सीवर लाइन डाले जाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन विभाग का कोई भी अधिकारी कार्य नहीं देख रहा है। लापरवाही ऐसी है कि कई-कई बार अधिशासी अभियंता को सूचित किया गया। लेकिन वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।विभाग द्वारा किसी भी अधिकारी को साइट पर नहीं भेजा जा रहा है। विदित शर्मा ने बताया कि सत्यम विहार कॉलोनी के गेट पर घुसते ही विभाग द्वारा एक बड़ा गड्ढा किया गया था। जिसमें करीब 10 फुट पानी भर गया है। एक महीना होने को है पर अभी तक कोई विभाग के अधिकारियों द्वारा सुध नहीं ली गई। विभाग का बोर्ड तक पानी में गिर गया। श्याम लोक कॉलोनी का भी यही हाल है। हर जगह-जगह गड्ढे खुले हैं। लोगों चलने की जगह नहीं बची है। विभाग की लापरवाही से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व सत्यम विहार कॉलोनी में 11000 की बिजली लाइन विभाग द्वारा डैमेज कर दी गई। जिसके कारण स्थानीय लोगों का भारी नुकसान हुआ। कई बार अधिकारी को सूचना दी। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। स्थानीय निवासी प्रभात कुमार ने बताया कि श्यामलोक कॉलोनी में विभाग जल्दबाजी में कार्य कर रहा है। श्याम लोक कॉलोनी में शिविर के चेंबर बनाए जा रहे हैं। उनके नीचे कोई पीसी का कार्य नहीं किया जा रहा। ना ही सीवर के पाइप डालते वक्त नीचे बजरी तक नहीं डाली जा रही है। सीमेंट के बजाए उन्हें मिट्टी के ऊपर ही रख दिया जा रहा है। इस प्रकार का कार्य भूपतवाला में चल रहा है और अधिकारी मौन हैं। भाजपा नेता आकाश भाटी ने बताया कि गंगोत्री विहार कॉलोनी में जिस दिन से सीवर का कार्य शुरू हुआ था। उसी दिन से स्थानीय लोगों के चैंबर टूट गए। 15 दिन होने को है। कई बार सूचित किया गया। उसके बावजूद चैंबर नहीं बनाए गए। विदित शर्मा ने कहा कि यदि अधिकारी अपनी लचर व्यवस्था ठीक नहीं करते हैं तो जल निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री को भी इसकी शिकायत की जाएगी।प्रदर्शन करने वालों में नीरू सैनी,रिया अरोड़ा,आकाश भाटी,अंकुश भाटिया,सतनाम सिंह,सोमिल पंडित,राजकपूर,पृथ्वी दास,नीरू,परमेश गोयल,नवीन जोशी,विनोद पाराशर,वैभव चौहान,राजेश चौधरी,मुरारी प्रसाद ,मनोज तिवारी,सुभाष त्यागी,पंकज भट्ट,गिरीश अटवाल,अनुज गुप्ता,आदित्य अरोड़ा,सुरेश भट्ट ,प्रभात कुमार,राकेश,सौरभ श्रीवास्तव,राम अवतार शर्मा,मनोज तिवारी ,मनोज बिष्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।