हरिद्वार। केंद्र सरकार पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने में विफलता का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। जिसके कारण बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वहां हिंदुओं के साथ सरेआम लूटपाट एवं उनके धार्मिक स्थलों में आगजनी की घटनाएं हो रही है। जिसे रोकने में सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। वरिष्ठ नेता संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार पर हिंदुओं की रक्षा का दबाव बनाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी और सुहैल कुरैशी ने कहा कि स्व.प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर बांग्लादेश की नींव रखी थी। लेकिन पूरे विश्व में डंका बजाने की बात कहने वाली भाजपा सरकार बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही है। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि अपने आप को हिंदुओं का झंडाबरदार कहने वाली आरएसएस और भाजपा बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में चुप है, यह गम्भीर चिंता का विषय है। निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति कमजोर है और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए भारत सरकार को बांग्लादेश से राजनयिक संबंध तोड़ने जैसे कड़े कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास,नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, विमल शर्मा साटू,दिनेश वालिया,महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी,शशि झा,सुमन अग्रवाल,रचना शर्मा,चौधरी करतार सिंह खारी,मुकुल जोशी,अशोक गुप्ता,अजय गिरी,गौरव गोस्वामी,मोहित अरियाल,बलराम गिरी कड़क,आशीष शर्मा,विनोद गिरी,विक्की कोरी,अनंत पाण्डेय,अरूण राघव,रिषभ वशिष्ठ,विकास गुप्ता,हरजीत सिंह,एहसान अंसारी,सद्दीक गाड़ा,शोकत अली चीचू,निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान,समर्थ अग्रवाल,मुकेश कुमार,धनीराम शर्मा, तरूण शर्मा,ऐश्वर्य पंत,तहसीन अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।