आध्यात्मिक ज्ञान के जरिये मास्टरजी करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन

 हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरू मास्टरजी (राजेश कुमार) समाज के मार्गदर्शन में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को प्रैसक्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान आध्यात्मिक गुरू मास्टरजी ने बताया कि 800करोड़ लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य है। भागदौड़ वाले इस जीवन में युवा पीढ़ी में मानसिक तनाव,चिंता,अवसाद,नींद संबंधित रोग,आत्मघाती विचार,मादक द्रव्यों के सेवन से जूझ रहे युवाओं को जागरूक करने का अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। सभाओं के माध्यम से युवाओं की जीवनशैली में आ रहे बदलाव को ठीक करने के उद्देश्य से इस अभियान को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को तीन से तीस दिन तक सुनने के पश्चात लोगों में परिवर्तन अवश्य आएगा। मास्टरजी अपनी वाणी से हिंदी एवं अंग्रेजी के अलावा यूट्यूब चैनल मास्टरजी 24घंटे उपलब्ध रहते हैं। अपने ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता है। शरीर,मन व बुद्धि पर नियंत्रण जरूरी है। जिसको लेकर लगातार मास्टरजी अपने प्रयास कर रहे हैं।