मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशवासियों को दे रहे विकास योजनाओं की सौगात-किरण सिंह
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यो एवं प्रदेश भर में चलायी जा रही जनहित की योजनाओं का सम्मान समारोह भाजपा नेत्री किरण सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया। सुभाषनगर के बेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री किरण सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को लगातार दे रहे हैं। जनहित की योजनाएं लगातार संचालित हैं। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिल रहा है। महिला सुरक्षा को लेकर भी प्रदेश सरकार सजग है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र निवासियों का आभार जताया। वरिष्ठ नेता पीके अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास के नए आयाम रच रहे हैं। अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल,सुभाष चंचल, प्रेमचंद सैनी,शीतल पुंडीर, बबीता,अनिता शर्मा,महावीर चौधरी,सुरेंद्र ठाकुर,अनिल राणा,धर्मेन्द्र प्रधान,नीरज अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल,आशीष मेहता,गौरव अग्रवाल, संजीव चौधरी,कुलवंत चढ्ढा, रूबी सिंह,गीता सिंह,सीमा चौधरी,पुष्पा चौधरी,जसविन्दर कौर, राजेश्वरी देवी,शांति,दीप्ति,रीना यादव,अनन्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।