भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में किया महायज्ञ

 


हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना की जीत के लिए प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम मे महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में महायज्ञ का आयोजन किया गया। महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के प्रतिनिधि उनके समधी हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी बचन सिंह आर्य को गंगा जल और चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया। स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि अच्छे व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आना चाहिए। राजनीति मे भी जब अच्छे व्यक्ति का चयन होगा तो प्रदेश व देश का विकास होगा। देश मे देश भक्तो की सरकार बनी तो अयोध्या मे राम मन्दिर का निर्माण हुआ और कश्मीर से धारा 370समाप्त हुई। देश में अमन और शांति की बहाली हुई। पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा। देश का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ। हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी बचन सिंह मंत्री आर्य ने कहा कि करतार सिंह भड़ाना एक योग्य नेता है। उन्होंने जिस क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया। वहां की जनता उनके कार्यकाल को याद करती है। उनके विकास कार्य ही उनकी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि मंगलोर लम्बे समय से विकास में पिछड़ा हुआ है। करतार सिंह भड़ाना को अवसर मिला तो  विकास के मामले में मंगलोर विधान सभा प्रदेश की नम्बर एक विधान सभा बनेगी भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि मंगलोर में भाजपा इतिहास लिखने जा रही है। करता सिंह भड़ाना प्रदेश की सब से बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। मंगलौर की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यो पर मोहर लगाएगी। इस दौरान बाबा हठयोगी,महामण्डलेश्वर प्रबोधनन्द गिरी,महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द,महंत राघवेन्द्र दास,महंत जयेन्द्र मुनि,महंत गोविन्द दास,महंत कमलेशानन्द,महंत सत्यव्रतानन्द,महंत प्रेमदास,शिवम् महंत,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत गंगादास आदि संत महापुरूष एवं प्रेम कृष्ण आर्य,गुर्जर सभा के अध्यक्ष जगपाल सिंह,सचिन चहल,पुष्पेंद्र गुप्ता,अरविंद कुमार,डा.विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।