कुशल प्रशासक हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव-स्वामी अरूण गिरी महाराज

 


हरिद्वार। आह्वान आखड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरि महाराज ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सें भेंटकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही प्रदेश में सुख शांति और समृद्धी की मंगल कामना करते हुए पर्यावरण शुद्धि के लिए चलाए जा रहे ग्लोबल अभियान में भाग लेने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि डा.मोहन यादव एक कुशल प्रशासक के रूप जनता के हितों में नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। डा.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश समृद्धशाली बनेगा और लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण की वजह से सभी को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए ग्लोबल अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश की जनता को भी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। सभी के सहयोग से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज का स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी अरूण गिरी महाराज तपस्वी और विद्वान संत हैं। संतों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश की जनता पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए चलाए जा रहे ग्लोबल अभियान में पूर्ण रूप से भागीदारी करेगी। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और रामकृष्ण इंटरनेशनल के मीडिया एडवाइजर शांतनु शुक्ला,उमेश गुप्ता,आदित्य मिश्रा,नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।