धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले-गणेश जोशी


 हरिद्वार। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने धामी सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा तीन वर्षाे में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक फैसले तथा जनहित के दृष्टिगत अनेक विकास कार्य हुए हैं। वृहस्पतिवार को डामकोठी में वार्ता के दौरान गणेश जोशी ने कहा कि समान नागरिक संहिता,नकल विरोधी कानून,धर्मांतरण कानून,दंगारोधी कानून,लैंड जिहाद जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। इससे महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए 10प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का भी निर्णय लिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 30प्रतिशत या एक लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। वर्तमान में करीब 80हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सालाना पांच से सात लाख कमाकर लखपति दीदी बनी है। सरकार ने 2025 तक 1.50लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में खरीद पर किसानों को 20रूपए प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना मूल्य में 20रूपए प्रति क्विंतल की वृद्धि की गई है।राज्य सरकार किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही किसानों को फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्गत 80फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग साढ़े चार हजार जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि के माध्यम से वर्तमान में प्रदेश में योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या 9.13लाख है,जिसमें राज्य के 771567किसानों को रुपए 166.08करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78रू.तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है। 2025तक मिलेट उत्पादन को दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में देहरादून में शहीद सैनिकों को समर्पित सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। सैन्यधाम के निर्माण के लिए प्रदेश के 1734शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। जिसका कार्य तेजी से चल रहा है और शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जा रहा है। अब तक आश्रित परिवारों के 26लोगों को राजोगर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उतराखंड सरकार ने वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में वृद्धि की है। प्रदेश में गंगा के किनारे 5 किमी कोरिडोर में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने हेतु नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजना बनाने हेतु कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन वर्षाे के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य ,युवा,किसान,रोजगार सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रेस वार्ता में विधायक रानीपुर आदेश चौहान,भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल,अभिषेक गौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।