क्षत्रिय करणी सेना के उदय सिंह पुंडीर बने प्रदेश अध्यक्ष,शेखर राणा जिलाध्यक्ष

 


हरिद्वार। कनखल स्थित राजपूत पंचायत धर्मशाला मे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन मे उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसिंह शेखावत ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रूडकी के उदय सिंह पुंडीर को प्रदेश अध्यक्ष तथा शेखर राणा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। यशपाल सिंह राणा,डा.शिवकुमार चौहान तथा प्रेम सिंह राणा को संरक्षण मंडल में सम्मिलित किया गया है। राजसिंह शेखावत ने कहा कि क्षत्रिय राजपूतों का इतिहास भारतीय इतिहास मे विशेष महत्व रखता है। क्षत्रियों की गौरवगाथाओं को छोडकर भारत के इतिहास मे वीर पराक्रम तथा शौर्य विलुप्त दिखाई पडता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत मे यह सम्मान बनाये रखने के लिए अभी और पराक्रम किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम मे अनेक प्रदेशों के प्रतिनिधिगण तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे धीरज राणा,दुष्यंत राणा,मोहित चौहान,हदयेश तोमर,विजय राणा, राम किशन,सतपाल सिंह पुडीर,मदनपाल पुंडीर,मनोज राणा,सुमित चौहान तथा राजीव राणा एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।