विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किए गए युवा साहित्यकार रजनीश सैनी राजेंद्र


हरिद्वार। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डा.संभाजी राजाराम बाविस्कर एवं परिवर्तन योगेश संस्थान के संस्थापक योगेश तरेहन द्वारा करोल बाग नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हरिद्वार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं हिंदी साहित्यकार डा.रजनीश सैनी राजेंद्र को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। यह मानद सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। डा.रजनीश सैनी राजेंद्र 20वर्षों से समाज सेवा,शिक्षा,खेलकूद के क्षेत्र और देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष के रूप मे सर्व समाज को संगठित एवं जागरुक करने का सेवा कार्य करते आ रहे हैं। देश के  साहित्यकारों,समाजसेवियों,शिक्षाविदों और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सहप्रभारी मुनीश सैनी,राष्ट्रीय साहित्य भारती उपाध्यक्ष डा.अनिल शर्मा,सांसद प्रतिनिधि डा.रविंद्र सैनी, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड डा.प्रदीप त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड राकेश गिरी,ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय सचिव सत्यपाल सैनी,एडवोकेट आशीष सैनी राष्ट्रवादी,अश्वनी सैनी,डा.अशोक शर्मा आर्य,दिनेश सैनी, डा.अभिमन्यु सैनी,डा.अशोक सैनी ने डा.रजनीश सैनी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।