हरेला पर्व पर जनपद में एक लाख वक्षों का होगा रोपण

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सुनियोजित तरीके से हरेला पर्व मनाये जाने पर जनपद में हर विभाग का पौधा रोपण में लक्ष्य निर्धारित करने के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने सरकारी भूमि,सिचाईं विभाग की भूमि,पी.डब्लू.डी. की भूमि,थानों,शिक्षण संस्थानों,कॉलेजों आदि की भूमि चयनित कर वृक्षों को रोपण करने के निर्देश दिये। उपवन संरक्षक वैभव कुमार सिंह ने बताया कि हरेला पर्व पर जनपद में 01 लाख वृक्षों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया। उप वन संरक्षक ने एच.आर.डी.ए या नगर निगम की भूमि में उच्च कोटि के पौधों को रोपण तथा सड़क के किनारों पर फलदार वृक्ष रोपण करने हेतु सुझाव दिया,जिससे वर्षा ऋतु में भूमि कटाव को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने बदलते वातावरण को देखते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में वृक्षों आदि की उपयोगिता बढ़ जायेगी। ऐसे वृक्षों का रोपण किया जाए जो वर्ष भर में फूल देने लगे,उन्होंने चंडी देवी पुल पर बांस,जामुन एवं गुलमोहर आदि वृक्षों को रोपित करने के निर्देश दिये।जिला शिक्षाधिकारी के.के गुप्ता ने स्कूलों तथा कॉलेजों में ग्रीन फैंसिंग कराए जाने निर्देश दिया।इस बैठक में नगर आयुक्त वरूण चौधरी,अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनीष दत्त,परियोजना निदेशक के.एन.तिवारी,उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश शासनी,कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी,सीओ सदर जूही मनराल,सचिव रेडक्रास नरेश चौधरी,जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव,पी.डब्लू.डी सुरेश तोमर,डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,एम.एन.जोशी,रविंद्र कुमार दयाल,डा.राजीव कुमार,अंकुर सिंह, विवेक कुमार मिश्रा,पूनम मिश्रा,कुलदीप चौहान एवं जनपद के सभी अधिकारी आदि उपस्थित थे।