किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें कतई गंभीर नही

 हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान नेताओं ने किसान कुंभ में सरकार के खिलाफ आंदोलन की हुंकार भरी।तीर्थनगरी में आयोजित तीन दिवसीय किसान कुम्भ में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे है। इस कुम्भ में किसानों की समस्याओं पर मंथन होना है। इस सम्बन्ध में किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें कतई गंभीर नहीं है। केवल चुनाव में सरकार को किसानों की याद आती है। कई साल से किसान एमएसपी के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार का अड़ियल रवैया बता रहा है कि ये लोग किसानों के हितेषी नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादोंन,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा,उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष परम् सिंह बढ्ढा,प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय कुमार उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी उषा तोमर ने भी किसानों को संबोधित करते हुए मजबूत आंदोलन पर बल दिया।देहरादून जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा,हरिद्वार जिलाध्यक्ष अरविंद राठी,पदम सिंह, बबलू,कुमांऊ मंडल से सरदार दीदार सिंह,शीतल सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश, झारखंड,छत्तीसगढ़,हरियाणा,पंजाब, हिमांचल प्रदेश,दिल्ली सहित देश के अनेक राज्यों के जिलाध्यक्ष व किसान नेता शामिल रहे।