सेवा ही मुस्लिम सेवा संगठन का मूल उद्देश्य-अथर अंसारी


 हरिद्वार। मुस्लिम सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष अथर अंसारी,ग्राम प्रधान सराय मनीष कुमार, गायत्री विहार वार्ड मेंबर आमिर अंसारी के प्रयासों से गायत्री विहार 10 साल से चली आ रही ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया। विद्युत विभाग की और से ट्रांसफार्मर रखवाए जाने से गायत्री विहार के लोगों को राहत मिली है। मुस्लिम सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष अथर अंसारी ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य जनसमस्याओं के समाधान में निरंतर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गायत्री विहार के लोग लंबे समय से ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। संगठन को इसकी जानकारी होने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क और पत्राचार कर समस्या का समाधान कराया गया। कोई समस्याएं सामने आती है तो प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर जमालू मंसूरी,इस्तेकार अहमद ,शमशाद अहमद,मुमताज खान,उमर अंसारी,शादाब कुरैशी,अनस अंसारी,शमशाद कुरेशी ,अमन शेख,राशिद खान,अरबाज अब्बासी,दानिश अहमद,मोनिश अहमद,आदिल अहमद,मोबिन ,सैफ अली,शौकीन,समीर कुरेशी,सब्बू मंसूरी,सानू सुनार,शमीम अहमद,आजम कुरैश,सोनू सल मानी,फय्याज अंसारी,महमूद हसन आदि मौजूद रहे।