बसपा के महानगर अध्यक्ष बनाए गए इरफान भट्टी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


 हरिद्वार। इरफान भट्टी को बसपा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। भूरे शाह मजार मार्ग के समीप आयोजित बैठक में स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की रीति नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। नगर निकाय चुनाव में ईमानदार,कर्मठ कार्य कर्ताओं को प्रत्याशी के रूप में मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में भी कार्यकर्ता अपना सहयोग प्रदान करें। बसपा ही सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान दे सकती है। चौधरी शीशपाल ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग दो जून की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श को अपनाकर समाज उत्थान में अपना योगदान दें। बहुजन समाज पार्टी ही जनता के हितों में सही फैसला लेने में सक्षम है। महानगर अध्यक्ष इरफान भट्टी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठित होकर काम किया जाएगा। वार्डों की समस्याओं को हल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी वर्गों के हितों में काम किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है। इस दौरान रतीराम,डा.नाथीराम,मास्टर फूल सिंह,मंजूर अंसारी,आशिक अंसारी,फुरकान अंसारी,जाकिर ठेकेदार,सनी कुमार,रकीब अंसारी,विजेंदर वाल्मीकि,शमशाद,फिरोज,फहीम खान, खालिद अंसारी,इरफान फारुकी,शमीम अब्बासी,सलाउद्दीन,सोनू अब्बासी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मास्टर फूल सिंह ने और संचालन प्रताप सिंह ने किया।