कांगेेस नेता विवेक भूषण विक्की ने की मतदाता सूची की खामियां दूर करने की मांग

 हरिद्वार। कांग्रेस नेता विवेक भूषण विक्की ने नगर निगम के एसएनए एवं मतदाता सूची प्रभारी को ज्ञापन देकर वार्ड 15विवेक विहार को जमुना पैलेस दर्शाए जाने पर आपत्ति जताते हुए सुधार करने की मांग की है। विवेक भूषण विक्की ने बताया कि नगर निगम की मतदाता सूची में वार्ड 15विवेक विहार एक सुव्यवस्थित कालोनी है। जिसमे मकान संख्या 1 से लेकर मकान संख्या 408 तक मकान क्रमवार बने हुए हैं। लेकिन बीएलओ ने समस्त विवेक विहार को जमुना पैलेस दर्शाया है जो कि गलत है। मतदाता सूची के भाग संख्या 43 और 44 में विवेक विहार के मकान क्रम संख्या भी गलत अंकित की गई है। सूची में बड़ी संख्या में गलत नाम भी चढ़े हुए हैं। जबकि पूर्व की मतदाता सूची में मकान क्रम संख्या बिल्कुल ठीक लिखी हुई थी। बीएलओ ने नया क्रम किस कारण जारी किया है। इसकी जांच की जाए। विवेक विहार के मकान की क्रम संख्या ठीक करते हुए मतदाता सूची  पुनः बना कर नयी सूची जारी की जाए। सूची बनाने मे पूर्ण पारदर्शिता  बरती जाए। ताकि फर्जी वोट न दर्ज हों सके।