ब्राह्मण जागृति संस्था ने परिवार मिलन समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित


 हरिद्वार। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे चरण में ब्राह्मण जागृति संस्था भेल हरिद्वार द्वारा आयोजित वार्षिक परिवार मिलन समारोह में पूरे हरिद्वार जिले से ब्राह्मण समाज के परिवार इकट्ठा हुए। संस्था के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव को तीन चरणों में,प्रथम चरण में हवन एवं पूजन द्वितीय चरण में भव्य शोभायात्रा एवं तृतीय एवं अंतिम चरण वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें ब्राह्मण परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी सम्मानित परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में भरपूर आनंद लिया। ब्राह्मण जागृति संस्था के परिवार के जो बच्चे 80ः से ज्यादा नंबर प्राप्त किया उन सभी बच्चों को संस्था ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,स्वामी ललितानंद तीर्थ जी महराज, राजीव शर्मा,पदम प्रकाश शर्मा,विकास तिवारी ,विशाल गर्ग व संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुलदीप कौशिक,आलोक कुमार शुक्ल,सुनील पाण्डेय,केतन भारद्वाज,मनोज गौतम,योगी रजनीश,राधेश्याम शर्मा,लज्जेराम अत्री ,आदेश शर्मा,अजय शर्मा,देवेन्द्र शर्मा,उपेंद्र शर्मा,नरेश वशिष्ठ,आर के कौशिक,राकेश शर्मा,मनोज कुमार द्विवेदी,अमित शर्मा,रमेश चंद शर्मा,मनोज मिश्र,विनोद त्रिपाठी,मनोज कुमार शुक्ल,आशीष कुमार झा,श्रीमती रंजिता झा,पंकज कुमार शर्मा,इंद्रपाल शर्मा,रमेश पाण्डेय,शुशील त्रिपाठी,हरि नारायण त्रिपाठी,अरूणकांत शर्मा,राजीव कौशिक,शंभू पंत,सुजीत कुमार शुक्ल,दीपक भारद्वाज ,शानू शर्मा,कपिल शर्मा,संदीप जोशी,विवेक शर्मा,प्रभाकर बहुखंडी,भुवनेश शर्मा,यतेंद्र शर्मा,रमेश पाठक,अंकित शर्मा,विवेक कौशिक,मनोज शर्मा,अनिल शर्मा,मणितिवारी,प्रमोद शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गोपाल शर्मा व मुकेश शर्मा के संयोजन में भव्य व दिव्य पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ। सभी मेहमानों ने अपने सम्बोधन में ब्राह्मण जागृति संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए ब्राह्मण एकता पर बल दिया।ब्राह्मण जागृति संस्था भेल हरिद्वार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में कुलदीप कौशिक अध्यक्ष,शुशील त्रिपाठी सचिव,सानू शर्मा कोषाध्यक्ष,कपिल शर्मा आय व्यय निरीक्षक,हरिनारायण त्रिपाठी, रमेश पाठक,यतेंद्र शर्मा,भुवनेश शर्मा,अंकित शर्मा सहसचिव की घोषणा हुई।