पेंसिक सिलाट कैंप में भाग लेंगे 100 खिलाड़ी-अमित कुमार चौधरी

 हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट पेंसिक सिलाट एसोसिएशन की और से रविवार को शिवालिक नगर कम्यूनिटी सेंटर फेस-1 में पेंसिक सिलाट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के स्टेट हेड एवं डिस्ट्रिक्ट पेंसिक सिलाट एसोएिशन के सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि पेंसिक सिलाट मार्शल आर्ट इंडोनेशिया की मार्शल आर्ट है। उन्होंने हरिद्वार के खिलाड़ियों को इंडोनेशिया की इस मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के लिए ऐफीलेशन ली है। इसके साथ आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट में एक और मार्शल आर्ट जुड़ गयी है। जो कि हरिद्वार के खिलाड़ियों के लिए हर्ष की बात है। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार से आयोजित किए पेंसिक सिलाट कैंप में 100 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। खासतौर पर बालिकाओं और युवतियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और आत्मरक्षा करने में सफलता मिलती है।