भगवान राम के जीवन आदर्शो को अपनाए युवा पीढ़ी-पंडित अधीर कौशिक

 


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने श्री गंगा सभा के संयोजन में हरकी पैड़ी पर रामकथा कर रहे कथा व्यास एवं प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को भगवान परशुराम का चित्र,फरसा भेंटकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कथाव्यास कुमार विश्वास सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं। कुमार विश्वास कथा के माध्यम युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश दुनिया भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपना रही है। भगवान राम की कथा का श्रवण करने से परिवारों में उच्च संस्कार विकसित होते हैं। युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता का त्याग कर सनातन धर्म संस्कृति को अपनाना चाहिए। पंडित अधीर कौशिक ने कथा के आयोजन के लिए श्रीगंगा का आभार जताया। स्वागत करने वालों में पंडित विष्णु शर्मा,ब्राह्मण जागृति संस्थान के संजय शर्मा, जलज कौशिक,पंडित कुलदीप शर्मा,गोपाल मिश्रा,पवन कृष्ण शास्त्री,विनोद मिश्रा आदि शामिल रहे।