सभी को मिलकर गांव से लेकर दिल्ली तक अधिक मेहनत करनी होगी -हरीश रावत

 


हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में पोस्ट ऑफिस से तुलसी चौक तक पैदल मार्च और जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए वोट मांगे। इस दौरान हरीश रावत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार दौरे को फेल बताते हुए कहा कि भाजपा खाली कुर्सियों वाले प्रोग्राम को सफल आयोजन बता रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं के दौरों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों से कांग्रेस के ट्विंकल- ट्विंकल लिटिल स्टार कार्यकर्ता मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक झूठ को दोहराने का काम करते हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों के बहकावे में आने वाली नहीं है। हरिद्वार समेत उत्तराखंड की पांचो सीट कांग्रेस जीत रही है। चुनाव के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी समेत बड़े नेता उत्तराखंड का दौरा करेंगे। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि कुछ तो रही होंगी मजबूरिया,यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाजपा से अपना स्थान वापस लेने के लिए सभी को मिलकर गांव से लेकर दिल्ली तक अधिक मेहनत करनी होगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संतोष चौहान,विमला पंाडे,अमन गर्ग,कैश खुराना,उदयवीर चौहान,राजीव भार्गव,मुरली मनोहर,सतपाल ब्रह्मचारी,प्रदीप चौधरी, संजय पालीवाल,तुषार कपिल,महावीर वशिष्ठ,ऋषभ वशिष्ठ,निर्मल शर्मा साटू,विकास चंद्रा, बलराम गिरी कड़क,रवि बाबू शर्मा,अमन शर्मा,आशीष प्रधान,लता जोशी,रचना शर्मा,मुन्ना मास्टर ,महंत अनिल गिरी,सोम त्यागी,समर्थ अग्रवाल,रणवीर शर्मा,अशोक शर्मा,नकुल महेश्वरी,दीपक शर्मा,नीटू शर्मा,नितिन तेश्वर,मोहित अरोड़ा,आशु भारद्वाज,ऋषभ अरोड़ा,निक्की कश्यप,अरूण राघव,नवीन सैंस,अतिश वर्मा,सागर बत्रा,शुभम जोशी,रविश भटीजा,अनूप शर्मा,अजय गिरी,हरीश सिंघल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।